फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: केंद्रीय मंत्री के जेठ पर जानलेवा हमला, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/मऊ। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के जेठ व यूपी के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के भाई प्रधापति अरूण सिंह पर गांव के कुछ लोगों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में प्रधानपति के तीन स्थानों पर चोट आई। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है। इस मामले में भाजपा नेता के पुत्र समेत सात युवक नामजद किये गये हैं। सीओ व थाना प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों को पकडऩे के लिए छापेमारी की लेकिन आरोपी भाग निकले हैं।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के लौरी हनुमानगंज निवासी प्रधानपति अरूण सिंह उर्फ मुन्नापटेल ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह गांव के बाहर सुजानगढ़ मोड़ पर पहुंचे वहां छोटा पटेल के खेत में कुछ मजदूर धान रोप रहे थे। मजदूर आधा काम छोडक़र जा रहे थे तो उसने कहा कि काम पूरा कर दो इसके बाद चले जाना। इसी बीच टेंपो से गांव के भाजपा नेता का पुत्र देवराज उर्फ बडकू शुक्ला अपने साथियों के साथ पहुंचा और मजदूरों को जबरन अपने साथ ले जाने लगा। इसका विरोध किया तो देवराज ने पास में ही एक देवी मंदिर के चबूतरे में लगे सांग (धारदार हथियार) को निकालकर उनकी गर्दन पर वार कर दिया। इसके बाद पेट में वार किया। इसके बाद गाली गलौज कर वह साथियों के साथ भाग निकला। मौके पर मौजूद उसके चालक ने किसी तरह उसे वाहन में बैठाकर रामनगर अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से प्रयागराज रेफर किया गया है। प्रधानपति के गर्दन, पेट व बाएं हाथ में गंभीर चोट आई है।
प्रधानपति पर जानलेवा हमले की जानकारी होते ही अपना दल एस के जिलाध्यक्ष रामसिया सिंह व बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह आदि पहुंचे। सीओ निष्ठा उपाध्याय व थाना प्रभारी श्याम प्रताप सिंह ने आरोपियों की तलाश की लेकिन कोई नहीं मिला। प्रधानपति ने बताया कि गांव में प्रधान पद के चुनाव में उनके मुकाबले आरोपी के पिता देवराज खड़े थे। जो हार गए। इसके बाद गांव में बडकू कोल की हत्या में इन सभी आरोपियों के नाम आने पर उनके बचाव की पैरवी न करने से आक्रोशित इन सबने उनपर जानलेवा हमला किया है। एसपी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में देवराज शुक्ला, राकेश, छोटा, जयजै, अखिलेंद्र व पुष्पेंद्र समेत सात युवक नामजद हैं। जल्दही इनकी गिरफ्तारी की जाएगी। प्रधानपति की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें