फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: करंट से महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरामपुर (चित्रकूट)। चौकी क्षेत्र के खुटहा गांव में संदिग्ध हालात महिला की करंट लगने से मौत हो गई। मायके वालों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इसकी कोतवाली में तहरीर दी है। ससुराल वालों का कहना है कि सफाई करते समय दरवाजे में उतरे करंट से झुलसकर मौत हुई है।
विज्ञापन

खुटहा गांव निवासी रामेश्वर पटेल ने गुरुवार को बताया कि बुधवार की शाम पत्नी निर्मला देवी (35) घर की सफाई कर रही थी। वहां से गुजरा तार दरवाजे से सटा था। तार कटा होने से दरवाजे में करंट उतर आया था। इसकी चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के समय वह खेत में था। जब घर पहुंचकर दरवाजा खोला तो पत्नी अचेत पड़ी थी। उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाॅक्टर मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी होने पर गुरुवार को मायके पहाड़ी थाना क्षेत्र के बछरन गांव से भाई लालप्रताप परिजनों के साथ बहन की ससुराल पहुंचे। बहनाई पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि बहनोई दूसरी शादी करना चाहता है। इसी कारण करंट लगाकर बहन को मार दिया है। शिवरामपुर चौकी प्रभारी शनि चतुर्वेदी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंवे। चौकी प्रभारी ने बताया की तहरीर मिली है। घटना की जांच पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
दो माह पूर्व बेटे को भी मारने का आरोप लगाया
बछरन निवासी लालप्रताप ने यह भी आरोप लगाया कि बहनोई रामेश्वर पटेल ने ही दो माह पूर्व अपने पुत्र को मारकर शिवरापुर पुलिया पर फेंक दिया था। उसने आरोप लगाया था कि पुत्र नशे का लती था। किसी ने मारकर फेंक दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली में हत्या की आशंका पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। बताया कि रामेश्वर दूसरी शादी करना चाहता है। इस कारण पहले पुत्र को और अब पत्नी को रास्ते से हटाया है। पुलिस गंभीरता से जांच करे तो सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें