फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बिजली मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के सदर कोतवाली क्षेत्र के कालूपुर के पास ट्रक ने बाइक पर टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला।
विज्ञापन

गुरुवार को खोही चौकी क्षेत्र के राजाराम पांडेय ने बताया कि उसका पुत्र सत्यनारायण पांडेय (24) बिजली मिस्त्री था। वह अपने बड़े भाई के साथ मिलकर बिजली का काम करता था। बुधवार की देर रात्रि को एक अन्य मिस्त्री को छोडऩेके लिए बाइक से कालूपुर गांव गया हुआ था। लौटते समय हाईवे के ईंटा मड़ी के पास सामने से आए ट्रक ने बाइक पर टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत सडक़ पर गिर गया। उसने हेलमेट नहीं पहना था। राहगीरों व आसपास के लोगो ने देखा तो उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाये जहां डाक्टरों बे उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मृतक दो भाइयों मे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें