फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रेलवे ट्रैक पर मिला शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर-चित्रकूट। मानिकपुर जंक्शन के गुरौला गांव के पास मंगलवार की सुबह युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। युवक घर से ससुराल जाने की बात कहकर निकला था। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के लोहदा गांव निवासी मनगू ने बताया कि बेटा भूरेलाल (22) ससुराल से पत्नी को लिवाने के लिए सोमवार को घर से निकला था। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे पुलिस से सूचना मिली कि बेटे का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है। बताया कि एक वर्ष पूर्व मारकुंडी थाना अंतर्गत गोपीपुर गांव की शादी हुई थी।
शादी के बाद बेटे की पत्नी अक्सर मायके में रहती है। होली पर्व के बाद से नहीं आई है। बेटे की मौत कैसे हुई है, यह जानकारी नहीं है। हमको आशंका है कि ससुरालीजन ने बेटे को मार डाला है। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि युवक का शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चल जाएगा कि मौत कैसे हुई है। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें