फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में घरेलू कलह से परेशान होकर गायब हुआ युवक, नदी में मिला शव

विज्ञापन
ईद के दिन से गायब शहर के स्टेशन रोड़ निवासी युवक का शव मिलने के बाद गमगीन बैठे परिजन। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट शहर के स्टेशन रोड निवासी एक मजदूर घरेलू विवाद के बाद ईद के पर्व में गायब हो गया। इसका शव मंदाकिनी नदी में शंकर बाजार स्थित सुंदरघाट के पास बुधवार सुबह मिला। मजदूर लॉकडाउन के पहले दिल्ली से घर आया था।
विज्ञापन

शहर के स्टेशन रोड निवासी उल्ली उर्फ पप्पू खां पुत्र साजिद अली घरेलू विवाद होने पर सोमवार से घर से गायब हो गया। बुधवार को जानकारी हुई कि मंदाकिनी नदी में उसका शव पड़ा मिला है। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को निकलवाया। मृतक के भाई कल्लू खा ने बताया कि उनका भाई उल्ली उर्फ पप्पू खा दिल्ली शहर में एक कारखाने में मजदूरी करता था।
घरेलू विवाद होने पर ईद के दिन से गायब हो गया। बताया कि एक युवक का शव नदी पड़ा है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि युवक के गायब होने की जानकारी परिजनों ने नहीं दी थी। बुधवार को भैरोपागा के कुछ लोगों ने नदी किनारे शव पड़ा होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें