चित्रकूट। मानिकपुर पुलिस ने रविवार की सुबह एक डीसीएम पकड़ी। इसमें 40 भैंस व पड़वा मिले हैं। पुलिस ने डीसीएम को सीज कर मवेशियों को ग्रामीणों को सौंप दिया है। पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है।
सुबह करीब चार बजे मध्य प्रदेश की ओर से आ रही एक डीसीएम को हल्दी डाडी के पास पुलिस ने रोका। मवेशियों को डीसीएम से उतारकर गिनती की गई तो कुल 40 मवेशी निकले। डीसीएम में पांच लोग थे। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम पता सतना निवासी कमलेश्वर सिंह और चार अन्य ने रीवा जिला निवासी गुलाम शब्बीर उर्फ बड़े खान, अशरफ खान उर्फ बाबू, ताज मोहम्मद उर्फ लालू, राजभान उर्फ छोटू कोल बताया। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। डीसीएम को सीज कर दिया गया है। उसमें नंबर प्लेट फतेहपुर की लगी है।संवाद