चित्रकूट। शाम के ठीक छह बजे थे। कर्वी का बाजार रोज की तरह गुलजार था। तभी अचानक जोरदार धमाके की आवाज गूंज उठी। सायरन बजते ही पूरे कर्वी की बत्ती गुल हो गई।
करीब 10 मिनट तक चले इस ब्लैकआउट में पुलिस-प्रशासन ने युद्ध जैसी आपात स्थिति से निपटने का पूर्वाभ्यास किया। रविवार को चित्रकूट इंटर कॉलेज परिसर में स्काउट-गाइड, एनसीसी और नागरिक सुरक्षा के छात्र-छात्राओं ने राहत-बचाव का लाइव प्रदर्शन किया।
कलक्ट्रेट समेत सभी कार्यालयों, बाजारों, प्रमुख चौराहों और रिहायशी इलाकों की लाइटें बंद करा दी गईं। लोगों को घरों में रहने, मोबाइल फ्लैश व टॉर्च न जलाने के निर्देश दिए गए। चौराहों पर यातायात रोककर पुलिस बल तैनात रहा।
कॉलेज परिसर में आग बुझाने, घायलों को स्ट्रेचर पर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने और प्राथमिक उपचार देने का अभ्यास हुआ। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजने का भी पूर्वाभ्यास कराया गया।
ब्लैकआउट में क्या करें, क्या न करें - प्रशासन ने सिखाए बचाव के गुर
एडीएम चंद्रशेखर ने बताया कि मॉकड्रिल पूरी तरह सफल रही। इसका उद्देश्य आतंकी हमला, बम धमाका, आगजनी व भगदड़ जैसी आपदाओं में प्रशासन की तत्परता परखना और नागरिकों को जागरूक करना था।
नागरिकों को लाइट, इनवर्टर, जनरेटर व वाहनों की लाइट बंद रखने, खिड़की-दरवाजों पर पर्दे लगाने और सरकारी सूचनाओं पर ध्यान देने की अपील की गई।
इस दौरान सीओ सतेंद्र सिंह, सीएफओ यदुनाथ सिंह, प्रभारी कमांडेंट होमगार्ड राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, कोतवाल बलराम सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल एलबी सिंह, सहायक उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा दीपक कुमार त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
22 सीकेटीपी-26- मॉकड्रिल के दौरान विद्यालय में हुए धमाके के बाद लगी आग। संवाद