पहाड़ी। पालेश्वर नाथ दंग सेवा समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय दंगल का आयोजन हुआ। सोमवार को दूसरे दिन महिला पहलवानों ने भी दावपेंच दिखाए। वहीं दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। दंगल में दिल्ली की वैशाली ने कौशांबी की बबली को हराया, प्रयागराज की आरती व मुकेश के बीच कुश्ती बराबर रही। कौशांबी के भुल्लन ने रायबरेली के रमेश को हराया।
प्रयागराज के तोता राम ने फतेहपुर के राजेश को हराया, सहादेव बांदा ने कानपुर के कृष्ण का तथा जम्मू के ओंकार ने कानपुर के राजेश को हराया। अगरहुण के राजेश ने प्रतापगढ़ के अजय को व कौशाम्बी के भुल्लन ने रायबरेली के भुल्लन को हराया। जहानबाद के राजेश ने फतेहपुर के रामू को हराया। समगरा के स्वयंवर ने रायबरेली के राजू को हराया। पहाड़ी के सोनू ने शिवबरन फतेहपुर को हराया। खंडेहा के मनीष ने फतेहपुर के राजा को हराया।
लवकुश शाहपुर ने अशोक फूलपुर को हराया। इस मौके पर पालेश्वर दंगल समिति के सदस्य ठाकुर वीरेंद्र सिंह, विजय बहादुर सिंह, कमल गौतम, मनोज द्विवेदी, गनेश पांडेय, उदयवीर सिंह सिंह, सुशील सिंह आदि मौजूद रहे।