फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल बाद भी नहीं हैण्डओवर हुआ सामुदायिक भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। पाठा क्षेत्र की कर्का ग्राम पंचायत में बने सामुदायिक भवन साल 2010 में लगभग 15 लाख की लागत से बनाया गया था। 10 साल बीतने के बाद भी हैण्डओवर नहीं हुआ। इसी तरह जिले में तमाम अन्य उदाहरण भी हैं। जहां सरकारी धन को ठिकाने लगाकर इतिश्री कर ली गई है। बुंदेली सेना ने मामले की शिकायत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से की है। मांग की गई है कि दोषियों ले रिकवरी हो और एफआईआर की जाये।
विज्ञापन

बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि समाज कल्याण निर्माण निगम ने वर्ष 2010 में पाठा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कर्का में डॉ. अंबेडकर सामुदायिक भवन का निर्माण कराया था। इस सामुदायिक भवन में कुर्सी, मेज और दरी की व्यवस्था करके बिल्डिंग ग्राम पंचायत को दी की जानी थी।
ताकि गांव की सामुदायिक बैठके और कार्यक्त्रस्म यहां होते रहें। बावजूद इसके 10 साल बीत जाने के बाद भी आज तक यह बिल्डिंग ग्राम पंचायत को नहीं की गई है। ग्राम प्रधान ने भी इसके लिये कई बार अधिकारियों को पत्र दिये लेकिन नतीजा शून्य ही रहा। अब बुंदेली सेना ने मामले की शिकायत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह से की है। उनसे मांग की गई है कि जल्द से जल्द बिल्डिंग को हैण्ड ओवर कराया जाये और दोषियों पर कार्यवाही हो।
विज्ञापन

अजीत सिंह ने बताया कि इसी तरह जिले में तमाम अन्य मामले भी हैं जहां भवन बनाकर धन डकार लिया गया है लेकिन अब उनका कोई पुरसाहाल नहीं है। बनाड़ी ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी केन्द्र हैण्डओवर नहीं हो रहा तो कई अन्य ब्लाकों में भी ऐसे मामले लंबित पड़े हैं। जो भी सरकारी भवन जिले में बने खड़े हैं उनको जल्द से जल्द हैण्डओवर किये जाने और उनको उपयोग में लाये जाने की मांग की गई है ताकि सरकारी धन का दुरूपयोग न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें