फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर दो अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 27 Apr 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल विकास परियोजना के तहत बैनर और पोस्टर का वितरण पूरी गंभीरता से किया जाए। पोषण समिति की बैठक समय से की जाए। ये बात डीएम नीलम अहलावत ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत हुई जिलास्तरीय बैठक में कही। बैठक में दो अधिकारियों की अनुपस्थिति पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने इनसे स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही प्रतिलिपि मंडलायुक्त को भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बैठक में डीएम ने अति कुपोषित बच्चों की सूची, पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों की रिपोर्ट, ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवसों के प्रभावी संचालन, गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं आदि की समीक्षा की। उन्होंने बाल विकास परियोजना के अधिकारियों से जागरूकता संबंधी बैनर पोस्टर के वितरण के बारे में पूछा। कहा कि जहां-जहां इनका वितरण नहीं हुआ है, वहां कराया जाए।

जिन अधिकारियों ने गांव गोद लिए हैं, वे एएनएम के माइक्रोप्लान के आधार पर वहीं अपनी अध्यक्षता में पोषण समिति की बैठक कराएं और सर्वे रिपोर्ट भी दें। डीएम ने निर्देश दिए कि जिन-जिन ग्रामों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के लिए धनराशि खाते में पहुंच गई है, वहां इसे खर्च किया जाए। अधिकारी गांवों में जाकर देखें कि हाट कुक्ड फूड मेन्यू के अनुसार बनता है या नहीं।
विज्ञापन


डीएम ने भूमि संरक्षण अधिकारी भूमि विकास एवं जल संसाधन विभाग द्वितीय और अधिशासी अभियंता विद्युत सुनील चंद्र के बैठक में मौजूद न होने और मुख्यालय से बिना अनुमति जाने पर नाराजगी जताई। सीडीओ से इनसे स्पष्टीकरण लेने को कहा। बैठक में एडीएम राकेश सिंह, सीडीओ मुजाहिदुल अहसन, सीएमओ डा. केडी द्विवेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी हरीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें