फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकू गौरी गैंग का इनामी सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-13- पकड़ा गया इनामी डाकू अवधेश यादव - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। डेढ़ लाख के इनामी डकैत गौरी यादव के गिरोह के सदस्य अवधेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी पांच हजार का इनामी था। उसके पास से एक तमंचा, तीन कारतूस व एक मोबाइल बरामद किया।
विज्ञापन

सतना एसपी रियाज इकबाल ने बताया कि मझगांव व बरौंधा थाने की पुलिस ने रविवार देर रात ग्राम साड़ा थाना बरौधा के पटिहार नाला के पास जंगल से साड़ा गांव निवासी अवधेश यादव पुत्र श्यामलाल को गिरफ्तार किया। वह डकैत गौरी गैंग का सदस्य है। आरोपी के पास से खाद्य सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि वह खाद्य सामग्री लेकर अपने गैंग के सदस्यों के पास जा रहा था। मझगवां थाना प्रभारी ओपी सिंह चोंगड़े के अनुसार आरोपी कई सालों से गैंग का सक्रिय सदस्य है। क्षेत्र में होने वाले कामों में वह ठेकेदारों से रंगदारी लेता था।
विज्ञापन

वहीं कुख्यात डकैत गौरी यादव के रुपये एकत्रित करने व रखने का इंतजाम भी करता है। आरोपी पर अपहरण, मारपीट के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें