फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त में अखबार न देने पर दबंगों ने समाचार पत्र वितरक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यालय के ट्रैफिक चौराहे के पास दबंगों ने मुफ्त में पेपर न देने पर एक समाचार पत्र वितरक की पिटाई कर दी। साथ ही उसकी जेब में रखे रुपये भी ले गए।
विज्ञापन

तरौंहा निवासी संगम गौतम पुत्र राजकुमार ने बताया कि वह रोज की तरह शुक्रवार सुबह पेपर बांटने जा रहा था। इसी बीच ट्रैफिक चौराहे पर मिले दो युवक उससे पेपर लेने लगे, रुपये मांगने पर कहा कि वे पैसा नहीं देंगे।
संगम ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने अपने साथियों को बुलाकर लाठी-डंडे व बेल्ट से उसकी पिटाई कर दी और उसकी जेब में रखे करीब 3500 रुपये निकालकर भाग गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद यातायात के सिपाहियों ने भी दबंगों को पकड़ने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन

इस घटना को लेकर समाचार पत्र वितरकों ने रोष जताया है। पत्र वितरकों ने हमलावरों को पकड़कर जेल भेजने की मांग की है। कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें