फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉ. जैन को डी. लिट की उपाधि

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय जामनगर के दीक्षांत समारोह में सदगुरु सेवा संघ के ट्रस्टी व वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. बीके जैन को डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया।
विज्ञापन

यह उपाधि उन्हें नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में पांच दशकों से किए गए कार्यों और योगदान के लिए दी गई। यह विशिष्ट सम्मान गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने प्रदान किया। बुधवार को मुख्यालय लौटने पर डॉ. जैन का जानकीकुंड अस्पताल में स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण व पिछड़े क्षेत्रों में अत्याधुनिक सेवाएं पहुंचाने, शोध व नवाचार को बढ़ावा देने एवं लाखों लोगों की दृष्टि लौटाने के लिए संस्थान को यह पुरस्कार मिला है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें