कोतवाली क्षेत्र के कुंजनपुरवा में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई और सिलेंडर फट गया। इससे मकान मालिक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी व बेटी ने भाग कर जान बचाई। तेज धमाके से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
कुंजनपुरवा निवासी किसान रामऔतार वर्मा (45) की पत्नी संपतिया और पुत्री पिंकी रसोई में सोमवार शाम खाना बना रहीं थी। लीकेज होने की वजह से आग पाइप से होते हुए आग सिलेंडर तक पहुंच गई। सिलेंडर को आग का गोला बनते देख उन्होंने बोरा, बालू व पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करने लगा, लेकिन सफल नहीं होने पर संपतिया व पिंकी बाहर भागी और रामऔतार कमरे में पुलिस को सूचना देने लगा।
तभी तेज धमाके के सात सिलेंडर फट गया। उसका एक टुकड़ा कमरे के दरवाजे को तोड़ता हुआ सीधे रामऔतार के सिर पर जा लगा। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के सैकड़ों लोग जमा हो गए। कुछ देर बाद घर के अंदर जाकर परिजनों ने देखा तो लहूलुहान रामऔतार को देख सब चीख पड़े । आनन फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।