फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पार कर रही बच्ची ट्रेन से कटी

Thu, 26 Feb 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल पटरी पार कर रही एक बच्ची ट्रेन की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


कोलमजरा के मजरे सिग्नलपुरवा बरगढ़ रेलवे स्टेशन के पास बसा है। ट्रैक के एक ओर पुरवा है, दूसरी तरफ एक कार्यदायी संस्था कूप निर्माण करा रही है। इसमें सिग्नलपुरवा की रामउटारी भी मजदूरी कर रही है।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह लगभग पौने 11 बजे उसकी ढाई साल की बेटी श्रीमती अपने भाई इंद्रजीत (4) के साथ घर से उसके पास जा रही थी।

बताया जाता है कि इंद्रजीत तो निकल गया पर पीछे से आ रही श्रीमती तेज गति से आ रही पटना-पुणे सुपर अप एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रामउटारी बिना जीआरपी को जानकारी दिए शव को लेकर घर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें