पॉलिथीन समाज के लिए अभिशाप : डॉ. उमेश शुक्ला
महात्मा गंाधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ राष्ट्रीय वेबिनार
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तत्वावधान में महात्मा गंाधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय में गांधी जयंती मनाई गई। विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के कानपुर प्रांत के संयोजक व केंद्रीय शैक्षणिक संस्थान के प्रमुख डॉ. उमेश कुमार शुक्ला ने कहा पॉलिथीन समाज के लिए अभिशाप है।
अखिल भारतीय सह संयोजक राकेश जैन ने कहा कि पॉलिथीन पर्यावरण के साथ-साथ मनुष्य व वन्य जीवो पर भी अपना कुप्रभाव डाल रही है। हमें पॉलिथीन को बाहर फेंकने की बजाय बोतल में भरकर रखना चाहिए। चंद्रशेखर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति प्रो. डीआर सिंह ने बताया कि जमीन में पॉलिथीन के जो टुकड़े पड़े रहते हैं, वह जल का रिसाव रोकते हैं और बीज को नहीं जमने देते हैं। इससे निकलने वाली गैस मृदा को प्रदूषित करती है। भाभा रिसर्च इंस्टीट्यूट मुंबई के वैज्ञानिक व प्राध्यापक डॉ. केके मिश्रा ने कहा कि पॉलिथीन के प्रयोग को रोकने के लिए सभी को आगे आना होगा। इस दौरान डॉ. गिरिजेश लाल श्रीवास्तव, डॉ. जगन्नाथ पाठक, जय प्रकाश शुक्ल, अश्विनी द्विवेदी और माला सिंह मौजूद रहीं।