फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: महंत के पद के लिए कर रहे गलत प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। नांदी हनुमान मंदिर के महंत राजकुमार दास भक्त स्व. रामचंद्र दास ने शनिवार को सदर एसडीएम रामप्रकाश को पत्र लिखकर कुछ लोगों पर महंत का पद पाने के लिए गलत तरीके से प्रचार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पत्र में कहा कि संकट मोचन हनुमान सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने 14 अप्रैल 2011 को उन्हें मंदिर की देखरेख के लिए पदाधिकारियों व संतों की मौजूदगी में कंठी व चादर देकर महंत नियुक्त किया था।
तब से वह लगातार संतों की सेवा, स्कूल संचालन व उत्सव आदि जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। आरोप लगाया कि कुछ लोग फर्जी तरीके से पर्चे छपवा कर सात अक्टूबर को महंत का दायित्व सौंपने का आयोजन कर रहे हैं, जो गलत है।
विज्ञापन

जबकि इन्हें कोई अधिकार नहीं है। वैध रूप से ट्रस्ट के माध्यम से ही किसी को महंत नियुक्त किया जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, नांदी मंदिर के पुजारी महेंद्र दास व वाल्मीकि आश्रम के महंत भरतदास ने कहा कि संत परंपरा के अनुसार ही अग्रिम कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें