फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से दूल्हे के बहनोई की मौत

Thu, 18 Feb 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
साले की बारात में आया युवक मोबाइल पर बात करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर हड़कंप मच गया। नौबत शादी टालने तक पहुंच गई। लेकिन बाद में दोनों पक्ष विवाह संपन्न कराने को राजी हो गए। मृतक किसान था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के लोढ़वारा गांव में रामचंद्र की पुत्री का विवाह था। देर शाम दूल्हा उग्रसेन पुत्र रामदीन वर्मा निवासी बाघा बिसंडा की बारात लोढ़वारा पहुंची। बारातियों को गांव में मनोहर लाल उर्फ मुन्ना के घर ठहराया गया। घर में बिजली न आने के कारण अंधेरा था।

जिससे कुछ बाराती मकान की छत पर पहुंच गए। इसी दौरान दूल्हे का बहनोई गऊलाल (36) पुत्र चुन्ना वर्मा निवासी शिव थाना बिसंडा, बांदा मोबाइल पर बात करता हुआ छत की मुंडेर तक पहुंच गया। अंधेरा होने के कारण वह वहां से गुजरी हाईटेंशन लाइन को नहीं देख सका और उसकी चपेट में आकर नीचे आ गिरा।
विज्ञापन


यह देखकर मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में गऊलाल को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद विवाह में अड़ंगा लग गया। दूल्हा शादी की तिथि टालने के पक्ष में था, लेकिन दोनों पक्षों ने आपसी समझदारी दिखाते हुए विवाह संस्कार संपन्न कराया।

घटना की जानकारी होते ही बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर कौशलेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष रामलखन निषाद व नरैनी विधानसभा अध्यक्ष गोकरण वर्मा आदि मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मृतका की पत्नी शकुंतला देवी ने बताया कि उसके दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। पति किसान थे और खेती से ही उनका परिवार चलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें