फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में उतरा करंट, पांच बच्चे झुलसे

Fri, 04 Sep 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय रैपुरवा में करंट उतरने से पांच बच्चे झुलस गए। बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। करंट उतरने के मामले में शिक्षा विभाग के अफसर विद्युत वितरण निगम पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।  
विज्ञापन

ग्रामसभा रैपुरवा माफी में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय एक ही परिसर में चल रहे हैं। परिसर में ही 10 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा है।

विद्यालय भवन के पास से ही हाई वोल्टेज तार गुजरते हैं। दोपहर करीब 11:30 बजे ट्रांसफार्मर से चिंगारी गिरी। इसके बाद खिड़की और दरवाजे में करंट उतर गया। इससे बच्चों में भगदड़ मच गई।

 चिंगारी की चपेट में आने से कक्षा छह की छात्रा विमला (12) पुत्री रामराज झुलस गई है। इसका बायां पैर और दाहिने पैर का अंगूठा बुरी तरह झुलस गया है।

इसके अलावा कक्षा आठ की छात्रा आशा पटेल, कक्षा दो की छात्रा पलक सोनी अलका और चंचल भी झुलस गईं। इन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्रधानाध्यापक प्रद्युम्न प्रसाद गुप्ता ने बतया कि विद्युत विभाग को घटना की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें