फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहीम का धर्मनगरी से बड़ा लगाव रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। गांव सेवक दल के माध्यम से धर्मनगरी में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रसिद्ध साहित्यकारों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। संत तुलसी दास व रहीम के काव्य धारा को लेकर चर्चा की गई। कहा गया कि रहीम चित्रकूट तीर्थ स्थल से बड़ा लगाव रहा है। जिन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से इसका वर्णन किया है।
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. कर्ण सिंह चौहान ने कहा कि संत तुलसी व रहीम की दोस्ती जगजाहिर है। साहित्य के क्षेत्र में इनका बड़ा योगदान रहा। रामपाल त्रिपाठी ने कहा कि धर्मनगरी के परिक्रमा मार्ग में रहीम के नाम पर एक चौरा बनाया गया था। जिसको आज नवमठा के नाम से जाना जाता है। कोलकाता से प्रकाशित लहक के संपादक निर्भय देवयांश ने कहा कि तुलसी के रामचरित मानस में रहीम का योगदान भी रहा। रीवा विश्वविद्यालय के डा. प्रणय ने कहा कि चित्रकूट की धरती संस्कृति की समृद्धिशाली है। इस मौके पर डा. रामच चंद्र सरस, उमाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें