फोटो 26 सीकेटभ्पी 04 नई बाजार में दुकान पर राखी खरीदती महिलाएं। संवाद
चित्रकूट। भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन 28 अगस्त को है। शहर की नई बाजार, पुरानी बाजार और शंकर बाजार में दुकानें रंग-बिरंगी राखियों से सज गई हैं। बहनों को क्रिस्टल वाली राखियां लुभा रहीं हैं।
इस बार बाजार में क्रिस्टल वर्क वाली राखियों का क्रेज है। वहीं, तुलसी की लकड़ी से बनी इको फ्रेंडली राखियां भी महिलाओं को आकर्षित कर रही हैं। बच्चों के लिए डोरेमॉन, छोटा भीम, स्पाइडरमैन, यूनिकॉर्न और मिक्की माउस वाली कार्टून राखियां खास हैं। दुकानों में 10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं।
दुकानदार कुलदीप गुप्ता ने बताया कि इस बार ग्राहक डिजाइनर और हल्की राखियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बाजार में अच्छी भीड़ है। खरीदारी करने आईं कविता पाठक और रेखा गुप्ता ने कहा कि उन्हें रेशम वाली पारंपरिक राखी पसंद है। दीपा तिवारी बोलीं कि वह हर साल अपने हाथ से बनाई राखी भाइयों को बांधती हैं। बाजार में क्रिस्टल वाली राखियां पसंद की जा रही हैं।