फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: महाकुंभ से आए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, जाम लगा

विज्ञापन
शहर में लगा जाम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। महाकुंभ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शुक्रवार को धर्मनगरी पहुंचे। मेला क्षेत्र में 15 हजार से अधिक वाहन पहुंच गए। लगभग दो लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाकर कामदनाथ भगवान के दर्शन किए। हाईवे समेत शहर के सभी मार्गों पर वाहनों से जाम लगा रहा। नियंत्रण के लिए श्रद्धालुओं को कई स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर रोका भी गया।
विज्ञापन

प्रयागराज से चित्रकूट आने वाले वाहनों का कारवा कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। गुरुवार की रात से ही बड़ी संख्या में वाहन लगातार यहां पहुंच रहे हैं। इससे धर्मनगरी क्षेत्र मेें दो लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। ज्यादातर श्रद्धालु महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान कर्नाटका आदि प्रदेशों से अपने-अपने वाहनों से धर्मनगरी पहुंचे हैं।
वाहन अधिक होने के कारण शहर में झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कर्वी राजापुर मार्ग व धर्मनगरी क्षेत्र में चित्रकूट व सतना मार्ग में कई स्थानों में जाम लगा रहा। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। डीएम शिवशरणप्पा व एसपी अरूण कुमार ङ्क्षसह ने मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राजापुर व बरगढ़ की सीमा पर भी श्रद्धालुओं के वाहनों के आवागमन पर भी ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

धर्मनगरी क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालु रामघाट में मंदाकिनी नदी में स्नान कर भगवान कामदनाथ के दर्शन कर कामदगिरि की परिक्रमा लगाया। धर्मनगरी क्षेत्र के जानकीकुंड, गुप्त गोदवारी, हनुमानधारा,अनुसइया आश्रम सहित अन्य स्थानों में श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। रामघाट सहित बरहा के हनुमान मंदिर के पास कामदगिरि की आरती में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें