फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल नुकसान का मिलेगा मुआवजा

विज्ञापन
चार दिन की बारिश के बाद सरसों व चने की फसल को हुआ नुकसान खेत में लगी फसल के फूल जमीन पर गिरे और पेड भ? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान का सर्वे शुरू हो गया है। चार दिन में 101 मिलीमीटर बारिश होने से 10-20 फीसदी नुकसान देखा जा रहा है।
विज्ञापन

जिसमें मटर, मसूर व अरहर की फसल शामिल हैं। आलू की फसल को भी नुकसान हुआ है।
झमाझम बारिश से किसानों की फसलों में पानी भर गया था। सर्वे की मांग को लेकर किसानों ने हंगामा भी किया। इसके बाद कृषि विभाग की टीम ने नुकसान का सर्वे शुरू कर दिया है। मटर, मसूर व सरसों की फसल के साथ सब्जी को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला ने बताया कि अलग गांव मेें हुए नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। जिसमें कहीं दस तो कहीं 20 प्रतिशत नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई हो जाएगी। फिलहाल अभी नुकसान का सही आंकड़ा नहीं आया है। इसमें कुछ समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें