फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने लूट में असफल होने पर मारी गोली

Mon, 30 Oct 2017 09:34 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता राममोहन निषाद। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
राजापुर(चित्रकूट)। बाइक से जा रहे दंपति को बदमाशों ने लूटने के इरादे से रोका लेकिन असफल रहने पर गोली मार दी। गोली बाइक चालक के पैर में लगी लेकिन चालक ने हिम्मत नहीं हारी और बाइक आगेे बढ़ाता गया। जिससे लुटने से बच गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस सूचना देकर उसे जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया। पूरे मामले में युवक पर पुलिस को गुमराह करने का आरोप भी लगा है।

थानाक्षेत्र के अमवां निवासी राममोहन निषाद रविवार को बाइक से पत्नी कविता को लेकर राजापुर गया था। रात लगभग नौ बजे गांव वापसी के दौरान जैसे ही जमौली अतरौली के बीच पहुंचा तो चार अज्ञात युवकों ने चाकू व तमंचा दिखाकर रोकने का प्रयास किया लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए बाइक नहीं रोकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही वह बदमाशों के पास से गुजरा तो एक ने फायर झोंक दिया। जिससे एक गोली उसके पैर के पंजे में लगी। जिससे बाइक  अनियंत्रित हो गई इसके बावजूद उसने बाइक नहीं रोकी कुछ दूर जाकर उसने बाइक रोकी तो आसपास के लोग आ गए। पुलिस सूचना दी गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे मामले में राजापुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने बताया कि मामला संदिग्ध है। सूचना यह भी मिली है कि युवक को घर में तमंचा साफ करते समय फायर होने से घायल हुआ है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें