फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 12 Mar 2018 11:12 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सूरज कोल की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अज्ञात कारण के चलते युवक ने गांव के बाहर आंवले के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था।
विज्ञापन


रैपुरा थानाक्षेत्र के हनुमानगंज निवासी रामबलि कोल पुत्र रामसुमेर ने बताया कि उसके माता-पिता व दो भाई पंजाब में एक ईंट के भट्टे में काम करते हैं। वह घर में बड़े भाई सूरज कोल के साथ रहता है। रविवार दोपहर वह भाई के साथ घर में सो रहा था। तभी सूरज उठा और बोला कि कुछ देर में वह आता है।
विज्ञापन


शाम को ग्रामीणों ने बताया कि उसका शव गांव के बाहर एक पेड़ पर लटका है। मौके पर जाने पर पता चला कि भाई सूरज ने साफी से पेड़ की टहनी मेें फांसी लगा ली है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराया। सोमवार को पुलिस सुरक्षा में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रामबलि के अनुसार मृतक सूरज कुछ माह से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। चार भाई व एक बहन में वह तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें