फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे घर के मलबे में दबी महिला की मौत

Fri, 22 Sep 2017 11:33 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
मृतका श्यामा देवी - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
पहाड़ी(चित्रकूट)। लगातार बारिश होने से एक कच्चे घर की दीवार भरभराकर गिर गई। जिसके मलबे में दबकर अधेड़ महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजन व ग्रामीणों को दस घंटे बाद हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के नांदी गांव में श्यामादेवी नामदेव(55) नवरात्र का व्रत थी। गुरुवार को वह अकेले घर में थी ।

बीते 24 घंटे से बारिश के कारण गुरुवार की रात को उसके कच्चे घर की मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। जिससे घर के अंदर सो रही श्यामादेवी दब गई। शुक्रवार की सुबह उसका पुत्र ललित पुरवा से गांव आया तो गिरा घर देख चिल्लाते हुए मां को ढूंढने लगा। ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाया गया तो मां उसमें दबी मिली। श्यामादेवी की मौत हो चुकी थी। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष मो.शरीफ खां मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें