फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम से उड़ाने की धमकी देने वाले पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 16 Feb 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
jaunpur police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा से बगावत कर चुनाव लड़ रहे निर्दलीय रामदयाल त्रिपाठी को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले को चुनाव प्रेक्षक व डीएम ने गंभीरता से लिया है। अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई और जांच के लिए ऑडियो क्लिप भेजी गई है। उधर, भयभीत प्रत्याशी ने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन



   मानिकपुर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहेे त्रिपाठी के प्रचारक दीपक द्विवेदी को मोबाइल से अज्ञात बदमाशों ने बम से उड़ाने की धमकी दी है। इसमें पाठा क्षेत्र में प्रचार करने जाने पर उनके काफिले में बम व गोलियों से हमला करने की बात कही गई है। इस खबर को अमर उजाला ने गुरुवार के अंक में प्रमुखता से छापा।

इसके बाद पूरा प्रशासन एलर्ट हो गया। शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक बसारत सलीम ने पूरी ऑडियो क्लिप मंगाकर जांच की और इस पर प्रभावी कार्यवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक डीपी सिंह के निर्देश पर कोतवाल सत्यपाल सिंह मुख्यालय स्थित प्रत्याशी के घर पहुंचे और प्रचारक दीपक की तहरीर लेकर ऑडियो क्लिप भी जमा की।
विज्ञापन



      शाम को जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि बम से प्रत्याशी को उड़ाने की धमकी देने वाले के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, प्रत्याशी रामदयाल ने अपने आवास में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि भाजपा छोड़कर चुनाव लड़ने के कारण उसके कई विरोधी हो गए हैं।

ऑडियो क्लिप के अनुसार पाठा क्षेत्र में नया गैंग तैयार हो गया है। प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि कुछ प्रत्याशी व राजनैतिक दल के लोग बदमाशों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से जानमाल की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें