फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

12 घंटे में दो मुठभेड़, एक डाकू मारा, एक को दबोचा

Tue, 05 Sep 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
मुठभेड़ में मारा गया डकैत। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
महज 12 घंटे के अंदर पुलिस की दस्यु बबुली कोल गैंग से दो बार मुठभेड़ हुई। पहली मुठभेड़ में एक डकैत मारा गया, जबकि दूसरी में एक को पकड़ने में सफलता मिला। पकड़े गए डकैत से एक बंदूक और कारतूस बरामद हुए हैं। बताया गया कि यह डाकू घायल बबुली कोल और लवलेश कोल को पुलिस से बचाकर जंगल में ले गया था।


मानिकपुर थाने के मड़वरिया जंगल में रविवार देर रात डाकू शारदा कोल को मार गिराने के बाद पुलिस टीमें सोमवार को तड़के आसपास के जंगलों में भागे डकैतों की तलाश कर रही थीं। इसी बीच बेधक जंगल के पास बबुली कोल गैंग के डकैतों से मुठभेड़ हो गई। सीओ विनीत सिंह, एंटी डकैती और मानिकपुर थाने की पुलिस टीमों ने मोर्चा संभाल लिया। इसी दौरान टीम को दो डकैत असलहे लेकर जंगल की ओर भागते दिखे। पुलिस ने ललकारा तो वे गोली चलाने लगे। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। लगभग आधे घंटे बाद एक डकैत को दबोच लिया गया, जबकि दूसरा भाग गया।

एसपी प्रताप गोपेंद्र ने बताया कि पकड़ा गया डकैत बहिलपुरवा थाने के खांच गांव का किशोरा पुत्र सद्धू है। यह बबुली कोल गैंग का डकैत है। इसी गैंग का रजोला चौधरी भागने में सफल रहा। किशोरा और रजोला चौधरी बबुली कोल और लवलेश के इलाज में मदद कर रहे थे। इन्हीं डाकुओं ने बबुली और लवलेश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें