मऊ(चित्रकूट)। हत्या व गैंगस्टर एक्ट के तहत एक वर्ष से फरार चल रहे बदमाश को मऊ पुलिस ने भिटरिया गांव के पास से गिरफ्तार किया है। इस पर डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं। पांच हजार के इनामी बदमाश के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
मऊ थानाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भिटरिया व पावर हाउस के बीच भिटरिया निवासी मुन्ना केवट पुत्र धर्मपाल केवट को पकड़ लिया। उसके पास एक तमंचा दो कारतूस बरामद हुए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाश मुन्ना एक वर्ष से हत्या गैंगस्टर मामले में फरार चल रहा था। जिसके घर की कुर्की भी की हो चुकी है।
-इनसेट
बदमाश पर दर्ज मामले
मऊ(चित्रकूट)। पकड़े गए बदमाश मुन्ना केवट के बारे में थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि मुन्ना एवं मोहन केवट ने मिलकर 28 जुलाई 2016 को गुड़िया नाम की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गुड़िया मोहन केवट की पत्नी थी मोहन केवट शराबी किस्म का था। कुछ कारणों के चलते उसने मुन्ना के साथ मिलकर हत्या कर दी थी । इसके बाद से मुन्ना फरार था। इसका साथी मोहन पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी मुन्ना की गिरफ्तारी पर पंाच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था । पकड़ा गया आरोपी थाना मऊ का हिस्ट्रीसीटर है। इसके विरुद्ध थाना मऊ में 16 अपराध लूट एवं अन्य मामले के चल रहे हैं।