चित्रकूट। बाइक और आल्टो की टक्कर में एक युवक की मौत
हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक को इलाहाबाद रिफर
किया गया है। चालक कार लेकर भागने में कामयाब रहा।
जानकारी के
मुताबिक मिठाईलाल पटेल (20) पुत्र पंचम पटेल निवासी मछली मंडी कर्वी
मुहल्ले के प्रेमनारायण उर्फ पप्पू (28) पुत्र सूर्यपाल और भैरो पागा
निवासी शंभू (30) पुत्र द्वारिका के साथ बुधवार शाम बेड़ी पुलिया से
पेट्रोल भराकर लौट रहा था।
लगभग सात बजे शाम को हाईवे पर पुल के पास सामने से आ रही आल्टो ने इनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे तीनों नीचे आ गिरे।
लोगों
ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर कोतवाली से पहुंचे एसआई मधुसूदन दीक्षित
और अन्य पुलिसकर्मियों ने इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मिठाईलाल की
मौके पर ही मौत हो गई।
उधर, गंभीर रूप से घायल शंभू को इलाहाबाद
रेफर किया गया है। मिठाईलाल वेल्डिंग का काम करके परिवार का पेट पालता था।
उसके परिवार में पत्नी और एक पुत्र एक पुत्री हैं। उसकी मौत से घर में
हाहाकार मच गया। चालक कार लेकर भागने में कामयाब रहा।