फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह करने पर युवती के परिजनों ने किया हमला

Wed, 29 Jun 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
कोतवाली में घटना की जानकारी देते घायल पिता-पुत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रेम विवाह करने से नाराज युवती के परिजनों ने उसकी ससुराल में हमला बोल दिया। घर में घुसकर उसके पति को लाठियों से पीटा। शोर सुनकर बचाने पहुंचे उसके ससुर को भी पीटकर घायल कर दिया। मोहल्ले वालों के एकत्र होने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। घायल पिता-पुत्र ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


 कोतवाली क्षेत्र के खोह निवासी गंगा प्रसाद ने मानिकपुर निवासी युवती से करीब छह माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। युवती के परिजनों को उसका प्रेम विवाह करना नागवार गुजरा। इसी के चलते उसके घरवालों ने हमला बोल दिया। गंगा के अनुसार सोमवार की रात उसकी पत्नी के परिवार के आधा दर्जन लोग लाठी, डंडा व लोहे की सरिया लेकर घर में घुस आए और पत्नी को जबरन ले जाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे लाठियों से पीटना शुरू कर दिया।

शोर सुनकर उसे बचाने आए उसके पिता नन्हू को भी आरोपियों ने जमकर पीटा। इस दौरान चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़कर आए तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। कोतवाल रनवीर सिंह ने बताया कि आरोपी मक्खन, रवि, शर्पित निवासी मानिकपुर, प्रकाश व छोटेलाल निवासी माराचंद्रा और प्रमोद कुमार निवासी सीतापुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें