फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली चाय पिलाकर युवक से नगदी व मोबाइल लूटा

Sun, 28 Aug 2016 11:03 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
जहरखुरानी का शिकार राजेश । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली से लौटे युवक को जहरखुरानों ने नशीली चाय पिलाकर नगदी व मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बेहोशी हालत में सड़क किनारे फेंककर भाग गए। ग्रामीणाें ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार राजापुर के चनहट निवासी राजेश कुमार पुत्र गया प्रसाद शनिवार देर रात को दिल्ली में अपने भाई से मिलकर लौटा था। उसने बताया कि जैसे ही वह स्टेशन के बाहर निकला तो बाइक में बैठे दो युवकों ने राजापुर की ओर जाने की बात कहकर उसे साथ चलने को कहा।

इसके बाद रास्ते में दोनों ने उसे चाय पिलाई जिसके बाद उसे बेहोशी छा गई। जहरखुरानों ने उसकी जेब से मोबाइल व पांच हजार रूपए निकाल लिए और बक्टा गांव के मोड़ पर सड़क किनारे छोड़कर भाग गए। रविवार सुबह ग्रामीणों ने उसे देखा तो जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर उसने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें