फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

। छात्र की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 16 Nov 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
विज्ञापन
One year after his death excise official transferred - फोटो : demo
विज्ञापन
 
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के पनौटी गांव के छात्र की संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजनों ने  दोस्तों पर जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस का कहना है कि यह आत्महत्या का ही मामला है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद स्थिति ज्यादा स्पष्ट होगी।


   गांव के रजनीश सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई अनुराग उर्फ मोनू सिंह (22) पुत्र बृजेश सिंह मंगलवार की शाम को गांव में ही किसी दोस्त के घर गया था। वहां से लौटने के बाद ही उल्टी और दस्त होने लगे और उसने पेटदर्द की बात बताई। इसके बाद उसे तत्काल पहाड़ी सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जहां डाक्टरों ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ी है और उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। इलाहाबाद ले जाते समय रात को ही उसकी रास्ते में मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस में उसके परिजनों ने मृतक को जहरीला पदार्थ खिलाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


इस पर प्रभारी थानाध्यक्ष संतशरण ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रारंभिक जांच में युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाया है और पोस्टमार्टम की रिपेार्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। मृतक चार बहन तीन भाइयों में सबसे छोटा था।


वह बीए फाइनल का छात्र था। उसके माता पिता की बीमारी के चलते पहले मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें