फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना पशुओं से बचाव को लगाई बाड़ में करंट से छात्र की मौत

Sun, 14 Jan 2018 10:31 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
deadbody
विज्ञापन
अन्ना मवेशियों से बचाव के लिए खेत के चारों ओर लगाई कंटीली बाड़ में प्रवाहित करंट ने कक्षा चार के एक होनहार छात्र की जान ले ली। रविवार सुबह मकर संक्रांति के लिए फूल लेने निकले इस छात्र की मौत पर तरांव गांव में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने खेत मालिक पर करंट प्रवाहित तार बिछाने का आरोप लगाया है। कुछ ग्रामीणों का कहना था कि एचटी तार टूटकर गिर गया, इससे बाड़ में करंट आ गया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। दो भाई व एक बहन में पिंटू दूसरे नंबर का था। उसके पिता सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं।
विज्ञापन


तरांव गांव में रहने वाले श्यामबाबू का पुत्र ओमप्रकाश उर्फ पिंटू गुप्ता (14) गांव के प्राइवेट स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता था। रविवार सुबह मकर संक्रांति पर घर में पूजा के लिए पिंटू मदार के फूल लेेने खेत गया था। इसी दौरान एक खेत के पास लगे तार की चपेट में आ गया। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने पिंटू के परिवारीजनों को सूचना दी। परिवारीजन उसे लेकर शिवरामपुर पीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी शरद चंद्र पटेल ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई है। फिलहाल परिवारीजनों ने सिर्फ बालक की मौत की सूचना दी है। इसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें