फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही को फूंकने का प्रयास

Wed, 22 Jun 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
आग बुझाते वन मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यालय के इलाहाबाद रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान पिकप मालिक व यातायात पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट हुई। वाहन सीज होने पर मालिक ने डीजल डालकर पिकप में आग लगाने का प्रयास किया तो अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने चालक को दबोच लिया, जबकि मालिक भागने में सफल रहा। मारपीट में जख्मी यातायात पुलिसकर्मी का आरोप है कि मालिक ने उस पर डीजल डालकर फूंकने का प्रयास किया है। सिपाही की तहरीर पर उसके खिलाफ जान से मारने के प्र्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


 इलाहाबाद रोड़ तिराहे पर मंगलवार यातायात सिपाही महेंद्र कुमार व सुरेश कुमार वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक लोड पिकप वहां से गुजरी तो पुलिसकर्मियों ने उसे हाथ देकर रोका। पिकप के कागजात मांगे। कागजात न होने पर पुलिसकर्मी चालान काटने लगे, तभी पिकप मालिक रामू पुत्र भुल्लू निवासी शंकर बाजार चिल्लाते हुए पिकप से नीचे उतरा और चालक शुभम से कहा गाड़ी में रखा डीजल निकालकर लाओ। इसके बाद वह डीजल पिकप पर डालने लगा। यह देख सभी डर गए। इधर उधर भागने लगे। यातायात पुलिसकर्मी ने उसे रोका तो रामू ने उनके शरीर पर भी डीजल डाल दिया।

अनहोनी की आशंका से दोनों सिपाही दौड़कर नजदीक के एक घर में घुस गए और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस के आने पर पिकप मालिक भाग निकला, जबकि चालक शुभम को पुलिस ने पकड़ लिया। यातायात सिपाही महेंद्र कुमार का आरोप है कि वाहन सीज होने की संभावना से पिकप मालिक ने पुलिसकर्मियों पर डीजल डालकर फूंकने का प्रयास किया है। कोतवाल रनवीर सिंह ने बताया कि पिकप मालिक व शुभम के खिलाफ मारपीट, जान से मारने का प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। यातायात सिपाहियों का मेडिकल कराया गया है। मालिक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें