फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-टेंपो की भिड़ंत में सात घायल

Tue, 23 Jan 2018 11:17 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यालय के बस स्टैंड पर रोडवेज बस व टेंपो आमने-सामने टकरा गई। टेंपो पर सवार सात यात्री घायल हो गए। बस सवार यात्रियों को मामूली चोट आईं हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर होने पर इलाहाबाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन


सोमवार रात को बांदा की ओर से आ रही रोडवेज बस की टक्कर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुरी बस स्टैंड के पास विपरीत दिशा में जा रही टेंपो से हो गई। यात्रियों में चीख पुकार मच गई, जबकि टेंपो चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस टीम ने टेंपो सवार घायल खोही निवासी निशा, रतियादेवी, श्यामू, सीतापुर निवासी सुमन, कर्वी माफी निवासी गेदिया, मिंता व रेउरी को जिला अस्पताल लाया गया। सुमन की हालत गंभीर होने पर इलाहाबाद रेफर किया गया। बस सवार यात्रियों को मामूली चोट आई थीं। पुलिस ने टेंपो को रास्ते से हटवाया और बस को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें