फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटरों की तलाश से खुलेगा हमले का राज

Sun, 14 May 2017 11:03 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
थल-मुनस्यारी रोड पर देकुना के पास पटा मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट। कोतवाली क्षेत्र के खोही गांव में निमंत्रण करने आये कौशांबी जिले के एक परिवार के ऊपर आठ मई को घर वापस जाते समय बम व गोलियों से हमला कर दिया गया था। जिसमें सरसवंा के प्रधानपति समेत आठ लोग घायल हुए थे। हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस आज तक पकड़ने में कामयाब नहीं हुई।
विज्ञापन


       शहर के रानीपुर गांव के पास धर्मनगरी की ओर जाने वाली सड़क में बाइक सवारों ने बोलेरों में सवार कौशंाबी जिले के एक परिवार पर बम व गोलियों से हमला बोल दिया था। इस प्रकरण को लेकर पुलिस को माथापच्ची जरूर कर रही है लेकिन आज तक सफलता नहीं मिली। नामजद किये गए चार आरोपियों में कुछ लोगों से पूछतांछ भी की है लेकि न कोई सफलता नहीं मिली है।

सीतापुर चौकी प्रभारी शेषमणि त्रिपाठी ने बताया कि एक नामजद रामसिंह को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। दो अन्य नामजद विकास व सुरेंद्र को जल्द पकड़ा जाएगा। मुख्य नामजद आरोपी देवनारायण करवरिया फरार हैं। जिनकी तलाश जारी है। इस मामले में गांवदारी का मामला है। यह हमला शूटरों से कराया गया है। उन शूटर की तलाश जारी है। फिलहाल नामजद लोगों से कुछ जानकारी मिली है।उसी आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


जल्द पकड़ा जाएगा मुख्य आरोपी
चित्रकूट। वन दरोगा के पुत्र कुंजल की हत्या मामले में पुलिस नामजद पांच में तीन को नहीं पकड़ पाई है। जिससे पूरे मामले का खुलासा नहीं हो पा रहा है। कोतवाल मो.शरीफ ने बताया कि जल्द ही मुख्य आरोपी को पकड़ा जाएगा।
----------------------------------------------
योग शिविर का किया आयोजन
चित्रकूट। शहर के कुबेर गंज में साप्ताहिक योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें योगचार्य रमेश सिंह राजपूत ने बताया कि एकाग्रता के पांच शत्र हैं। जो मन व शरीर को हानि पहुंचाते हैं। इसके लिए योग करके मन को एकाग्र किया जा सकता है। उन्होनें आसन, प्राणयाम,ध्यान योग को करके बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें