पहाड़ी थानाक्षेत्र निवासी एक युवती ने गांव के ही युवक पर दो साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। मंगलवार को युवती ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मनराज यादव पुत्र मुलायम ने उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व इसी युवती ने युवक पर यही आरोप लगाए थे, लेकिन दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। लेकिन अब युवती अपने समझौते से मुकर गई है। थानाध्यक्ष केपी दुबे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।