फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबुली कोल की मदद करने में ग्रामीण को भेजा जेल

Mon, 02 Apr 2018 10:22 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
दस्यु संरक्षण में पकड़ा गया विवेक उर्फ मधुसूदन। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बबुली कोल गैंग की मदद करने में विवेक कुमार उर्फ मधुसूदन को पुलिस ने गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया। सोमवार मधुसूदन की पत्नी ने एसपी की ओर से दिए प्रशस्ति पत्र दिखाते हुए उसे पुलिस का मददगार बताया है। साथ ही पुलिस पर मधुसूदन को पीटने का भी आरोप लगाया है। इधर, एसपी मनोज झा ने मधुसूदन के पुलिस के मददगार होने की जानकारी से इनकार किया है।  
विज्ञापन


रविवार को मानिकपुर पुलिस ने निही गांव निवासी विवेक कुमार उर्फ मधुसूदन पुत्र रामनिवास को डाकू बबुली कोल गैंग को खाद्य सामग्री पहुंचाने व अन्य मदद करने के आरोप में पकड़कर जेल भेज दिया। बबुली कोल पर साढे़ पांच लाख का इनाम है। सोमवार को विवेक की पत्नी रेखा देवी ने बताया कि उन्हें डकैतों के खिलाफ पुलिस की मदद करने का इनाम मिला है। बताया कि मधुसूदन ने डाकुओं के खिलाफ चलाए अभियान में पुलिस की मदद की है।

इसके बदले में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र ने पुलिस प्रशस्ति पत्र भी दिया है। अब उसके पति को फर्जी तरीके से पकड़कर मानिकपुर थाने में रखा गया। वहां उसकी पिटाई की गई और जबरन डाकुओं का मददगार साबित करने के प्रयास में जेल भेज दिया है। इधर,  एसपी मनोज कुमार झा ने कहा कि डकैतों की मदद करने में ही विवेक उर्फ मधुसूदन को जेल भेजा गया है। पुलिस का मददगार व मुखबिर होने की जानकारी नहीं है। हो सकता है कि किसी काम के लिए उसे पुलिस प्रशस्ति पत्र मिला हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें