फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर मवेशी चोर को दबोचा

Sun, 02 Jul 2017 11:03 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
police demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मऊ(चित्रकूट)।थाना क्षेत्र के जोरवारा गांव से भैंस की चोरी कर ले जा रहे गिरोह को पुलिस ने पकड़ा। मौके से वाहन में तीन भैंस समेत चालक पकड़ में आए लेकिन अन्य पांच भागने में सफल रहे। इस मामले में ग्रामीणों ने पुलिस की 100 नंबर की एक गाड़ी के पुलिस कर्मियों की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए।   
       जानकारी के अनुसार जोरवारा गांव में पशु चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य रात को पिकअप लेकर पहुंचे । गांव के एक घर में बंधी दो भैंस व एक पड़िया (भैंस का बच्चा)को पिकअप में लाद लिया। उसी दौरान भैंस चिल्लाने लगी जिससे भैंस मालिक शिव प्रसाद पुत्र शारदा की नींद खुल गई। उसने देखा कि पिकअप गाड़ी में कुछ लोग उसकी भैंस दो व एक पड़िया को को लोड कर लिए जा रहे हैं। जिनको पकड़ने के लिए  ग्राम प्रधान भूषण तथा अभिमान सिंह को बुलाकर वाहन का पीछा करने को कहा इसके बाद भाजपा नेता शिवशंकर सिंह को सूचना दी। राजापुर में छीबों रोड तिराहे पर तेज रफ्तार से भाग रही पिकअप को पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। मौके पर ड्राइवर मो.अशरफ उर्फ बबलू खान पुत्र जब्बर निवासी लाठीपुर खागा फतेहपुर पकड़ा गया। थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि मौके से आरोपी ननके पुत्र हबीब, साकिन पुत्र अज्ञात,छोटे पुत्र अज्ञात, नूर मोहम्मद पुत्र हबीब और अनूप पुत्र अज्ञात निवासीगण लाठीपुर रहलदा खागा फतेहपुर भागने में सफल रहे। इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने वाहन में दो भैंस व एक पड़िया बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

         थानाध्यक्ष ने बताया कि यह सब मवेशी चोर गैंग के सदस्य हैं। क्षेत्र से मवेशियों को चोरी कर अन्य जनपदों में बेचते हैं। पूरे मामले में स्थानीय लोगों के साथ भाजपा नेता शिवशंकर सिंह ने आरोप कि जोरवारा से मवेशी चोरी कर भाग रहे लोगों की जानकारी यूपी 100 को दी गई लेकिन रास्ते में वाहन को रोककर पुलिसकर्मियों ने जांच की लेकिन फिर आसानी से आगे जाने दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष ने कहा कि ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें