कांबिंग करती पुलिस टीम। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
कुख्यात डाकू बबुली कोल गैंग की मौजूदगी की सूचना पर मंगलवार शाम को भारी पुलिस बल मारकुंडी थाना क्षेत्र के लखन पहाड़िया जंगल पहुंची। लगभग तीन घंटे तक पहाड़ व जंगल में कांबिंग के दौरान पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। पुलिस पहुंचने के पहले डकैत गैंग भागने में सफल रहा।
मंगलवार को पांच लाख तीस हजार के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग के मारकुंडी थानाक्षेत्र के सोसायटी कोलान के पास मौजूदगी की सूचना मिली। जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह दो टीमें बनाकर लखन पहाड़िया जंगल पहुंचे। एक टीम में एसपी व सीओ मऊ विनीत सिंह सोसायटी कोलान व दूसरी टीम में एंटी डकैती टीम प्रभारी सुजीत कुमार व मारकुंडी थानाध्यक्ष साजिद खान थे। दोनों टीमों ने लखनपुर की पहाड़ियों के पास घेराबंदी की। लगभग तीन घंटे तक वहां की खाक छानी, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूत्रों की मानें तो पुलिस के पहुंचने के पहले ही गैंग वहां से निकल चुका था। इसके बाद भी इन जंगलों में एक पुलिस टीम लगातार कांबिंग कर रही है।