फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थयात्रियों की बस पलटने से एक की मौत, 10 लोग घायल

Tue, 09 Jan 2018 11:02 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
रजौला मोड़ पर पलटी पड़ी बस। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तीर्थयात्रियों से भरी बस मप्र के नया गांव स्थित रजौला मोड़ पर पलट गई। जानकीकुंड अस्पताल में एक महिला यात्री ने दम तोड़ दिया, जबकि दस घायलों को सतना रेफर कर दिया गया। बस में लगभग 50 तीर्थयात्री सवार थे, सभी महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के बहियापुर निवासी हैं।
विज्ञापन


सोमवार देर रात को खजुराहो से चित्रकूट की ओर आ रही तीर्थयात्रियों से भरी बस रजौला मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। घटनास्थल के पास अस्थायी कैंप में मौजूद पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे। बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। बस में सवार लगभग 50 तीर्थयात्रियों को चोटें आई।

सभी घायलों को जानकीकुंड अस्पताल में लाया गया। इलाज के दौरान बहियापुर निवासी 60 वर्षीय सुमन उर्फ झूमर की मौत हो गई। घायल पारसनाल(30), प्रदीप नानासाहेब(30), मंगेतर देशमुख(31), रेणु प्रभाकर (60), रामदास गढ़ा (70), हीराबाई(50), भागूबाई(58), कमलाबाई (61), गगेंशनाल (59) व रामेदा भाई(50) को जानकीकुंड से देर रात को ही सतना (मप्र) रेफर कर दिया गया है। बस में सवार अन्य यात्रियों को प्राथमिक इलाज के बाद भेज दिया गया। सभी यात्री महाराष्ट्र के औरंगाबाद के बहियापुर के हैं।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के बहियापुर से रिजर्व श्रीयस ट्रैवल्स की निजी बस से इस क्षेत्र के लगभग 50 यात्री गंगासागर की यात्रा करने निकले थे। जानकारी के अनुसार रविवार को सभी खजुराहो में थे। इसके बाद सोमवार शाम को चित्रकूट जा रहे थे। यहां पर एक दिन का भ्रमण के बाद इलाहाबाद जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें