फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस हत्यारे का सुराग नहीं

Fri, 13 Oct 2017 11:04 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
डाकू
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। घर घुसकर एएनएम की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। उधर मंडौर से लेकर मृतका के घर कसहाई रोड पर शोक व्याप्त है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में एक गोली लगने से ही मौत का कारण बताया गया है।
गौरतलब है कि एएनएम सोमवती पत्नी चंद्रशेखर की बुधवार की देर रात को हमलावरों ने घर घुसकर गोली मार दी थी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि एक गोली महिला के सीने में लगी थी। उसी से मौत हुई है। इस मामले में मृतका के पति ने मंडौर गांव के अवधेश तिवारी व उसके पुत्र को नामजद कराया है। सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपी तो पुलिस अभिरक्षा में हैं लेकिन फिलहाल पुलिस अधिकारी इससे इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से मामले की जांच की जा रही है। जो नामजद हैं उनसे और उनके परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में कोई नामजद आरोपी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें