फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद बिखरे बबुली गैंग के सदस्य

Thu, 25 May 2017 10:42 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
टिकरिया जंगल के इसी रास्ते डाकू बबुली कोल गैंग गुरसराय जंगल की ओर भागा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुख्यात इनामी डाकू बबुली कोल गैंग को दबोचने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें जंगलों में कांबिंग कर रहीं हैं। दो दिन पहले हुई मुठभेड़ के बाद डाकू गैंग बिखर गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द कुछ सदस्यों को पकड़ा या मारा जा सकता है।
विज्ञापन



     मंगलवार को तड़के मारकुंडी थाना क्षेत्र के टिकरिया स्टेशन व कालोनी के पास कुख्यात इनामी डाकू बबुली कोल गैंग ने हवाई फायरिंग की थी। कई यात्रियों व वाहन चालकों को पीटकर लूटपाट भी की थी। इसके बाद पहुंची पुलिस से गैंग की लगभग दो घंटे तक सीधी मुठभेड़ हुई थी। जिसमें गैंग टिकरिया से गुरसराय के जंगल की ओर नाले से होकर भागा था।

पुलिस अधिकारियों का दावा है कि फायरिंग के दौरान गैंग के सदस्य तितर बितर होकर भाग  हैं। उनका कहना है कि पुलिस उन्हें दबोच लेगी या फिर मार गिराएगी।

पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह ने बताया कि वह खुद नेतृत्व कर रहे हैं जबकि एंटी डकैती और थाने की टीमें अलग काम कर रहीं हैं। डाकू बबुली कोल गैंग के सदस्यों के बिखरने की पूरी संभावना है क्योंकि मुठभेड़ के बाद कुछ सदस्य अलग-अलग दिशा में भागे थे। जिनकी तलाश की जा रही है। बुधवार को इसी सिलसिले में डाकू लवलेश के गांव वाले घर में भी छापेमारी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें