चित्रकूट। 30 हजार के इनामी डाकू ललित पटेल को जिले की सीमा से सटे जंगलों में यूपी व एमपी की पुलिस ढृूंढती रही और गैंग पौशलहा गांव में एक तेरहवीं कार्यक्रम में शािमल होकर निकल गया। गैंग के जाने के बाद पुलिस को सूचना मिली तो भारी फोर्स गांव पहुंची लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।
गौरतलब है कि इनामी डाकू सतना जिले के पौशलहा गांव का ही निवासी है। इस गांव में उसके रिश्तेदार की बीते दिनों बीमारी के चलते मौत हो गई थी। जिसकी तेरहवीं सोमवार को थी। जानकारी के अनुसार सजातीय के तेरहवीं कार्यक्रम में गैंग समेत ललित देर रात को पहुुंचा और आधे घंटे तक सभी ने भोजन किया। इसके बाद जंगल की ओर भाग गये। इसकी जानकारी मंगलवार की शाम को सतना पुलिस को मिली भारी पुलिस बल गांव पहुंचा और कई लोगों से पूछतांछ की। इसके बाद सतना पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगड़कर ने एसडीओपी नया गांव आलोक शर्मा और बरौंधा थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह के साथ गुप्तगोदावरी, थरपहाड़ कोल्हुआ व रामपुर के जंगलों में गैंग की तलाश करती रही। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पौशलहा गांव में गैंग के पहुंचने की जानकारी मिली थी लेकिन ग्रामीणों ने इसकी पुष्टि नहीं की । गैंग का मूवमेंट इन्हीं जंगलों के आसपास मिल रहा है। जिसके लिए कांबिंग जारी है।