फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत के साये में लक्ष्मणपुर गांव

Thu, 18 May 2017 12:13 AM IST
दहशत के साये में लक्ष्मणपुर गांव
विज्ञापन
लक्ष्मणपुर गांव में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लक्ष्मणपुर गांव में मंगलवार को डाकू बबुली कोल गैंग द्वारा बारातियों को पीट कर लूटने की घटना के दूसरे दिन भी गांव दहशत में रहा। ग्रामीणों को डकैतों के फिर से आ धमकने का डर सताता रहा। पुलिस कार्रवाई के नाम पर ग्रामीणों को केवल आश्वासन का झुनझुना ही पकड़ा सकी है। डर का आलम यह है कि किसी बाहरी को गांव में देख ग्रामीण मौन धारण कर लेते हैं। दुल्हन के बाबा गौरी रैदास ने कहा कि उन्हें डर है कहीं डकैत उनके घर में हमला न कर दें।
विज्ञापन

 बताते चलें कि थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर में राजेंद्र रैदास की बेटी की शादी के लिए मलहेटा राठ हमीरपुर से बारात आयी थी। सोमवार देर रात जनवासे में बबुली कोल गैंग ने कहर बरपाया था। हवाई फायरिंग करने के साथ ढाई दर्जन बारातियों को बटों से पीटकर मोबाइल व नगदी लूट ले गये थे।
दहशत भरे मौहाल में विवाह कराकर पुलिस सुरक्षा में बारातियों को विदा किया गया था। घटना के बाद से गांव में पुलिस बल तैनात है। थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि कांबिंग की जा रही है। डकैत बबुली कोल व लवलेश समेत दस पर लूट की रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन


सभी बाराती सुरक्षित पहुंचे गांव
डकैतों के कहर का शिकार हुए बारातियों का स्वास्थ्य ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई। मानिकपुर व मुख्यालय के अस्पताल में भर्ती बारातियाें से मिलने आए परिजन व रिश्तेदार अपने वाहनों से सभी को गांव ले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें