फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तेंदुए को मार शव जमीन में दफनाया

सार


शनिवार देर शाम गाय के शिकार के दौरान युवक पर भी किया हमला
विज्ञापन
चित्रकूट में तेंदुए की मौत के बाद गढ्ढे से शव निकालने के बाद मौके पर मौजूद जितेंद्र कुमार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरैंया (चित्रकूट)। रैपुरा वन रेंज के गढ़चपा गांव में गाय के शिकार के दौरान युवक पर हमला करने वाले तेंदुए को शनिवार देर शाम ग्रामीणों ने मारकर शव जमीन में दफना दिया। रविवार को वन विभाग के अफसरों ने ककरहुली पुरवा के पास जंगल में गड्ढा खोदकर तेंदुए के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम को भेजा। इस मामले में वन विभाग ने दो युवकों को पकड़ा है।
विज्ञापन

पुरवा निवासी नरेंद्र पुत्र माताप्रसाद ने बताया कि शनिवार की देरशाम साढे़ सात बजे घर से कुछ दूर बंधी गाय को तेंदुआ निवाला बना रहा था। इस पर तेंदुए को पत्थर मारकर भगाने का प्रयास किया तो तेंदुए ने हमला कर गर्दन पकड़ ली। नरेंद्र की चीख पुकार सुन छोटा भाई जितेंद्र उर्फ राजू अन्य ग्रामीणों संग लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा। इस बीच एक ने तेंदुए की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया और शव को जंगल में ले जाकर दफना दिया। रविवार शाम पांच बजे ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के अफसर पहुंचे और तेंदुए के शव को बरामद किया। तेंदुए की खाल, नाखून, गर्दन, पैर अलग-अलग मिलने से तस्करी की संभावना भी जताई जा रही है। डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी। उधर, आरोपी घायल युवक नरेंद्र ने बताया कि आत्मरक्षा के लिए यह कदम उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें