फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो बनाने में दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में दो युवकों को हिरासत में लिया
विज्ञापन

पुरकाजी। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के प्रकरण में पुलिस एक नामजद सहित दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। बाकी आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन हत्थे नहीं चढ़ सके।
विज्ञापन

शनिवार को एक युवती अपने गांव से टाटा एस में बैठकर पुरकाजी सामान खरीदने आ रही थी। आरोप है कि टाटा एस के चालक व उसके चार साथियों ने धमात गंग नहर पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बना ली थी। किसी तरह अपने घर पहुंची युवती ने आपबीती परिजनों को बताई तो उनमें हड़कंप मच गया। परिजन शाम को युवती को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। बताया जाता है कि पुलिस ने पहले तो उन्हें टरकाने का प्रयास किया, लेकिन पीड़ित युवती के हंगामा करने पर पुलिस हरकत में आई और तहरीर में नामजद आरोपी के घर पर दबिश दी। आरोपी के न मिलने पर उसके पिता को थाने ले आई। पुलिस ने रविवार को फिर दबिश दी और तहरीर में नामजद आरोपी सहित दो युवकों को हिरासत में ले लिया। एसएसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पूरी तरह जांच करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें