फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की पिता ने की पीट-पीटकर हत्या

Sat, 05 Nov 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो चित्रकूट
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
रानीबाग इलाके में एक शख्स ने अपनी 16 साल की बेटी की पीट-पीट कर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि किशोरी दो बार बिना बताए घर से गायब हो गई थी और कुछ दिन बाद घर वापस आ गई थी। तीसरी बार बेटी के गायब होने से आरोपी पिता खफा था।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार, मूलत: गांव मानिकपुर, चित्रकूट उत्तर प्रदेश निवासी राम बिहारी (40) सपरिवार पीतमपुरा गांव में रहता है। परिवार में पत्नी गीता, चार बेटियां व एक बेटा है। राम बिहारी रिक्शा चलाता है। जबकि उसकी पत्नी कोठियों में झाडू पोंछा करती है।

31 अक्तूबर को तीसरी बेटी रेणुका बिना बताए घर से चली गई। दो बार पहले भी वह घर से जा चुकी थी। इसकी वजह से राम बिहारी बेटी से नाराज था। दो नवंबर की सुबह रेणुका उस मकान पर पहुंची, जहां उसकी मां काम कर रही थी।
विज्ञापन


दोपहर में गीता अपनी बेटी को लेकर घर पहुंची। राम बिहारी भी रिक्शा चलाकर वापस घर आ चुका था। बेटी को कमरे में देखते ही उसका गुस्सा बेकाबू हो गया। उसने बेटी से पूछा कि वह कहां गई थी। कोई जवाब नहीं देने पर उसने बांस का टुकड़ा उठाकर उसे पीटना शुरू किया।

बांस टूट जाने के बाद कपड़ा धोने की थपकी लेकर बेटी को तब तक पीटता रहा। जब तक वह निढाल होकर गिर नहीं गई। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में रेणुका को मृत अवस्था में पाया और पास ही गीता और उसका पति मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें