फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में घुसकर तोड़फोड़, प्रबंधक को लाठियों से मारा

Sat, 16 Jun 2018 10:52 PM IST
मंदिर में घुसकर तोड़फोड़, प्रबंधक को लाठियों से मारा
विज्ञापन
3 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। धर्मनगरी के परिक्रमा मार्ग पर स्थित रघुनाथ मंदिर में बीती रात दर्जन भर लठैतों ने घुसकर तोड़फोड़ किया। मंदिर के प्रबंधक/पुजारी के विरोध करने पर उसकी भी पिटाई की और मंदिर छोड़कर भागने को कहा है। धमकी से भयभीत मंदिर के प्रबंधक ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपियों में एक धर्मनगरी के बहुत बड़े मंदिर के संरक्षक भी शामिल हैं। आरोप है कि उन्हीं के ईशारे पर यह सब कार्रवाई कराई जा रही है।
सुरागऊ मंदिर के प्रबंधक रामनाथ दास महराज ने बताया कि इन दोनाें मंदिर में धर्मनगरी के कुछ साधु संत जबरन कब्जा करना चाहते हैं। शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे 10-12 अज्ञात लोग लाठी, हंसिया व कुल्हाडी लेकर आए। उनके साथ एक प्रमुख मंदिर का भगवाधारी साधू भी था। उसके ईशारे पर लोगों ने दोनों मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ की। चूल्हा तोड़ा विरोध करने पर गाली व भागने की धमकी देते हुए हजारों रुपये की संपत्ति नष्ट कर दी। जाते जाते भगवाधारी साधू व उसके साथियों ने पुजारी को भी पीटा और कहा कि इन मंदिरों को छोड़कर भाग जाए अन्यथा जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

   आरोपियों के भागने के बाद किसी तरह मंदिर से बाहर आकर पुजारी रामनाथ दास ने आस पास के लोगों को बुलाकर घटना की जानकारी दी। देर रात को ही सीतापुर चौकी में जानकारी दी गई। इसके बाद शनिवार को पुजारी ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें भगवाधारी साधु को नामजद कर दस अज्ञात के खिलाफ तोड़फोड़ व धमकी देने का आरोप लगाया है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि मौके पर सीतापुर चौकी प्रभारी केशरी प्रसाद को भेजा गया है। पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें